फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामा-तेजम और कपकोट-कर्मी सड़क बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात कपकोट तहसील क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से शामा-तेजम और कपकोट-कर्मी सड़क में जगह जगह मलबा भर जाने से सड़कें बंद हो गई हैं। जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट क्षेत्र में हुई भारी बारिश से सरयू का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


बुधवार रात दस बजे से कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश से शामा-तेजम मार्ग पर किमी 62 से 67 तक कई जगह मलबा भर गया है। सड़क के बंद होने के कारण मुनस्यारी जाने वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर कपकोट-कर्मी सड़क कर्मी में मलबा आने के कारण बंद हो गई है।

इससे पिंडर घाटी के गांवों को जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश सरयू का पानी मटमैला हो गया है। पानी का स्तर भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि और लोनिवि से सड़कों को शीघ्र खोलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें