फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जितेंद्र दानू की अंत्येष्टि आज होगी 

Thu, 09 Mar 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
शहीद स्मारक खुमाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में पिछले महीने घायल गुंठण गांव कर्मी निवासी जितेंद्र सिंह दानू मंगलवार को शहीद हो गए थे। बुधवार रात शव घर पहुंचने के बाद उनकी अंत्येष्टि नौ मार्च की सुबह गांसू में होगी। जितेंद्र के निधन पर गांव में शोक का माहौल है, इसलिए कर्मी के ग्रामीणों ने इस बार होली न मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गुंठण गांव निवासी दो कुमाऊं रेजीमेंट के जवान जितेंद्र कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर में तैनात थे। 14 फरवरी को क्षेत्र के बांदीपुरा क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेने के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार चल रहा था।

मंगलवार सुुबह वह जिंदगी की आखिरी जंग हार गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दानू ने बताया कि शहीद की अंत्येष्टि नौ मार्च के सुबह सरयू-गांसू के संगम पर होगी। देवेंद्र दानू, बलवंत दानू, माधो राम, लोकपाल सिंह, दरबान सिंह, त्रिलोक सिंह सोरागी, प्रकाश दानू, रूप सिंह आदि ने गहरा शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें