फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए 106 कार्मिक किए तैनात

Thu, 09 Mar 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विधानसभा चुनाव के मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ शांतिपूर्वक तरीके से करना है। मतगणना के समय आचार संहिता उल्लंघन बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतगणना कार्य में लगे कार्मिक ईवीएम से मतों की गिनती की प्रक्रिया को प्रशिक्षण के दौरान ध्यानपूर्वक सुनकर उसे संज्ञान में लें ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि कार्मिकों को किसी बात की शंका हो तो प्रशिक्षण के दौरान ही उसका समाधान कराना सुनिश्चित करें।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 14-14 मेजों में 13 चक्रों में पूरी  की जाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे तक पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम की गिनती की जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट बचते हैं तो अंतिम दो चक्र से पहले शेष पोस्टल बैलेट की मतगणना की जाएगी। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को मतगणना तिथि को सुबह छह बजे मतगणना परिसर में पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 106 कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसमें 34 मतगणना सुपरवाइजर, 34 मतणना सहायक, 36 माइक्रो ऑब्जर्वरों को नियुक्त कर दिया गया है। अगला प्रशिक्षण दस मार्च को होगा। राजनीतिक दलों को मतगणना एजेंटों की नियुक्ति मतगणना से तीन दिन पहले करवानी होगी। मतगणना कार्य की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मास्टर ट्रेनर दीप जोशी, केवलानंद कांडपाल ने मतगणना कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया बताई और ईवीएम मतगणना का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदयशंकर, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, आरईएस अधिशासी अभियंता दिनेश पंत, डीएसओ जसवंत कंडारी आदि थे। प्रशिक्षण में मतगणना कर्मियों के अलावा मतगणना सुपरवाइजर, माइक्रो ऑब्जर्वरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें