फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास नितिन : रात में पहुंचकर जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
बागेश्वर ब्लड बैंक में रक्तदान करते नितिन शाह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में मंगलवार रात एक मरीज की हालत नाजुक थी। उन्हें ए पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्तदान की गुहार लगाई। सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिलने पर नगर निवासी नितिन साह ने रात में ही जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंचकर रक्तदान कर युवक की जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती गरुड़ के विजय बिष्ट (30) की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उसमें हीमोग्लोबिन की कमी थी। ब्लड बैंक में ए पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं होने से युवक के परिजन परेशान हो गए। जानकारी मिलने पर प्रशांत मलड़ा ने सोशल मीडिया में रक्तदान की अपील की। इस पर नितिन साह ने रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल के रक्तकोष पहुंचकर रक्तदान किया। वहीं बुधवार सुबह अर्जुन परिहार ने विजय बिष्ट के लिए जिला रक्तकोष में रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें