फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली नालियों में बह रहा घरों और होटलों का सीवर

Wed, 12 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 धार्मिक नगरी बागेश्वर में सीवर लाइन नहीं होने से घरों और होटलों की गंदगी खुली नालियों में बह रही है। इसके कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। व्यापारी वर्ग को इससे सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के जागरूक लोगों ने खुले में सीवर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


सरयू और गोमती के संगम पर स्थित बागेश्वर का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस महत्व के बावजूद इस शहर में आज तक सीवर लाइन की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों के घरों से लेकर होटलों तक की गंदगी नालियों से होकर सीधे इन्हीं नदियों में समाती है। सीवर लाइन नहीं होने के कारण घरों का सीवर कुछ लोग खुली नालियों में बहा देते हैं। इन दिनों स्टेशन रोड से लेकर माल रोड तक यही स्थिति बनी हुई है। नालियों से उफनती दुर्गंध लोगों का सांस लेना मुश्किल बना हुआ है। 

 दुर्गंध से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी नेता भूपेंद्र जोशी का कहना है कि सीवर के नालियों में बहने से पर्यावरण तो प्रदूषित हो ही रहा है साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी इससे प्रभावित होगा। लोगों को इस तरह सीवर खुले में नहीं बहाना चाहिए। इधर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत का कहना है कि खुली नालियों में सीवर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें