फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी बाप और पीड़िता के ब्लड सैंपल लिए

Wed, 12 Apr 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूराे बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग बेटी से अपने अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से अपने ही बेटे की हत्या करने के आरोपी कलयुगी पिता और पीड़िता के ब्लड के सैंपल लिए। मालूम हो कि कपकोट तहसील निवासी एक व्यक्ति अपनी ही नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद जब इसका विरोध किया तो आरोपी पिता ने अवैध संबंधों का खुलासा होने के डर से अपने ही बेटे की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन


घटना के लगभग दो माह बाद मृतक की मां ने अपने पति के खिलाफ कपकोट पुलिस तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी इस समय अल्मोड़ा जेल में बंद है। कपकोट पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता और पीड़िता के ब्लड सैंपल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें