फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय पर सुविधाएं सिफर 

Sat, 22 Jul 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते राजीव नवोदय विद्यालय के अभिभावक।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने 15 दिन के भीतर मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं करने पर आमरण अनशन और चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि नवोदय विद्यालय में मानकों के अनुसार शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। भूमि चयन के बाद भी आज तक विद्यालय का अपना भवन नहीं बन पाया है। वर्षों से छोड़े गए जीर्ण-शीर्ण कुम्ट्रान के भवन में विद्यालय चल रहा है। लैब, खेल मैदान और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

बार-बार मांग करने के बाद भी विद्यालय की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अभिभावकों ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक नहीं की जाती हैं तो सभी आभिभावक बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में चक्काजाम करके आमरण अनशन शुरू कर देंगे। बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में मुरलीधर जोशी, कविता बिष्ट, महिपाल सिंह, नर सिंह आदि अभिभावक शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें