फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्टॉफ की कमी से दिल्ली-धरमघर, मुनस्यारी समेत कई लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित

Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहारी सीजन नजदीक आते ही यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन बागेश्वर डिपो में चालक और परिचालकों की भारी कमी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। स्टॉफ की कमी के चलते डिपो से संचालित होने वाली कई महत्वपूर्ण बस सेवाओं का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है जिससे पर्व के दौरान घर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के रोडवेज डिपो से दिल्ली-धरमघर, दिल्ली-अठपैसिया, दिल्ली-मुनस्यारी और बरेली-बागेश्वर जैसी महत्वपूर्ण रूटों पर बस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इनमें से विशेषकर दिल्ली-धरमघर सेवा चालकों और परिचालकों के अभाव के कारण अक्सर बाधित हो जाती है। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब कोई चालक या परिचालक चिकित्सीय अवकाश या अन्य कारणों से छुट्टी पर चले जाते हैं, जिससे अन्य रूटों की बसें भी समय पर संचालित नहीं हो पाती हैं।

.......कोट
डिपो में चालक और परिचालकों की कुछ कमी जरूर है जिसके कारण कभी-कभार लंबी दूरी की सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आती हैं। हालांकि, उपलब्ध स्टॉफ के माध्यम से ही यात्रियों को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गुसाईं राम, स्टेशन प्रभारी, बागेश्वर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें