फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता

Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पूजा कमेटी की ओर से भक्ति सरिता गीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 12 विद्यालयों और एक डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार और मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक नृत्यों के माध्यम से कला और प्रतिभा की बेहतरीन छटा बिखेरी। कड़े मुकाबले के बाद गायत्री विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में बाजी मारी जबकि आनंदी एकेडमी दूसरे और कंट्रीवाइड कठायतबाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक दलीप सिंह खेतवाल ने किया। प्रतियोगिता में आनंदी एकेडमी बनखोला, बागनाथ बाल विद्या मंदिर, कंट्री वाइड मंडलसेरा, जीजीआईसी बागेश्वर, गोल्डन वैली, गायत्री विद्या मंदिर, न्यू सैनिक स्कूल सूरजकुंड, शिशु मंदिर चौरासी, आनंदी एकेडमी घिरौली, कंट्री वाइड कठायतबाड़ा, नव ज्योति मंडलसेरा, शिशु मंदिर कथायतबाड़ा के विद्यार्थियों के साथ-साथ नेहा डांस एकेडमी के कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, डॉ. रमेश कांडपाल और कमला गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन कपकोट विधायक सुरेश गढि़या और डीएफओ प्रकाश आर्या के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के साथ-साथ सभी सहभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन राजेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रशांत मलड़ा, कमल नेगी और दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


....फोटो 16 बीजीएस 20 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें