फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीती की सात महिलाएं आपसी मेलजोल से चला रहीं अपने होम स्टे

विज्ञापन
बागेश्वर के लीती में बना होम स्टे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में 111 होम स्टे लोगों की आजीविका का साधन हैं। कोरोना काल में इन मेहनती लोगों को काफी आर्थिक चपत लगी। होम स्टे बंद रहे। बागेश्वर के लीती में सात महिलाएं आपसी तालमेल से अपने होम स्टे का संचालन करती हैं। अब होम स्टे का कारोबार थोड़ा-थोड़ा पटरी पर लौटने लगा है। सब कुछ ठीक रहा तो होम स्टे एक बार फिर सैलानियों से गुलजार होंगे।
विज्ञापन

लीती में गायत्री होम स्टे की संचालक धना कोरंगा बताती हैं कि उनके गांव में वर्ष 2018 से आपसी तालमेल से होम स्टे का संचालन किया जाता है। इनमें से छह महिलाओं ने अपनी पूंजी से होम स्टे खोले हैं। एक महिला ने ऋण लेकर यह काम किया है। किसी होम स्टे में अधिक लोग आ गए तो दूसरे होम स्टे में भेजे जाते हैं। बतातीं हैं कि कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए होम स्टे बंद करने पड़े। अब होम स्टे में सैलानी आने लगे हैं लेकिन पहले जैसी रौनक अभी नहीं है। महीने में 10-12 सैलानी एक होम स्टे में आते हैं। हालात सामान्य रहे तो होम स्टे का कोराबोर एक बार फिर फलेगा।
जिला पर्यटन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार होम स्टे के निर्माण में लागत की 12.5 प्रतिशत मार्जन मनी होम स्टे संचालक को वहन करनी पड़ती है। होम स्टे निर्माण में 50 प्रतिशत रकम पर्यटन विभाग अनुदान में देता है।
विज्ञापन

लीती में ये महिलाएं चलाती हैं होम स्टे
बागेश्वर। लीती में धना कोरंगा गायत्री होम स्टे नाम से होम स्टे संचालित करती हैं। लक्ष्मी देवी आनंदी होम स्टे, कलावती देवी लक्ष्मी होम स्टे, नंदी देवी तुलसी होम स्टे, गंगा देवी गंगा होम स्टे, कलावती देवी भगवती होम स्टे, विजया देवी दीपक होम स्टे नाम से होम स्टे का संचालन करतीं हैं।
500 से 1000 रुपये लिया प्रतिदिन के किराये पर मिलते हैं
बागेश्वर। लीती की होम स्टे संचालक धना कोरंगा बताती हैं कि होम स्टे का एक दिन का 500 से हजार रुपये चार्ज लिया जाता है। शोधार्थी भी काफी संख्या में आते रहते हैं। उनके आधा किराया लिया जाता है। शोधार्थी और विद्यार्थियों के लिए किराये में 50 प्रतिशत छूट है।
होम स्टे निर्माण में आने वाली लागत का 50 प्रतिशत अनुदान पर्यटन विभाग से मिलता है। ऋण के ब्याज में भी 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। 1.5 लाख रुपये तक का ब्याज विभाग वहन करता है। उम्मीद है कि होम स्टे अब पटरी पर लौटने लगेंगे।
विज्ञापन

कीर्ति चंद्र आर्य जिला पर्यटन अधिकारी बागेश्वर।

बागेश्वर के लीती में होम स्टे में लगे बेड। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें