फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी के लिए बच्चे सीएम को भेजें पत्र 

Thu, 20 Jul 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
अधिवेशन को संबोधित करते स्वामी अग्निवेश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण हिमालय पिघल रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा यदि समय रहते नहीं की गई तो आने वाली पीढ़ी का जीवन कष्टदायी हो जाएगा। समाज में शराब का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। जरूरत है कि शराबबंदी के लिए बच्चे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग करें।
विज्ञापन


यह बात आर्य समाज के विचारक स्वामी अग्निवेश ने यहां आयोजित सीनियर सिटीजन न्यास बागेश्वर के वार्षिक अधिवेशन में कही। बृहस्पतिवार को विवेक होटल में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि स्वामी अग्निवेश ने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

अमेरिका प्रदूषण करने वालों में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुए समझौतों का पालन भी नहीं कर रहा है। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि सभी को सोचने की जरूरत है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए क्या छोड़कर जाएंगे। यदि हम समय रहते नहीं संभले तो आने वाली पीढ़ी को तमाम कष्टों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति ने ईश्वर को भी समुदायों में बांट दिया है। परमात्मा ने कोई जात-पात नहीं बनाई थी। स्वार्थी लोग जाति-धर्म के नाम पर अपनी दुकानें चला रहे हैं। स्वामी अग्निवेश ने पशु बलि का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने महिला उत्थान के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आर्य समाज के गोविंद भंडारी, किशन सिंह मलड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, सुनील भंडारी, नरेंद्र खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति व सैनिक स्कूल के छात्र-छात्रा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें