फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में शराब और पैसा बांटने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें: डीएम

Tue, 17 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए तैनात कार्मिकों को आपस में तालमेल बनाकर के निर्देश दिए हैं। चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब और पैसा बांटने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन



डीएम ने उड़न दस्ते टीम को दिन रात विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब का धंधा करने वालों और नकदी वितरित करने वालों पर सख्ती से निपटने को कहा। चेकिंग के दौरान अवैध शराब और नकदी ले जाते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसकी वीडियोग्राफी अवश्य कर लें। दुकानों में भी चेकिंग कर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाएं।

वाहनों की सघन चेकिंग करें। स्थैतिक और उड़नदस्ता टीम को हर समय क्षेत्र में बने रहने को कहा। कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह उन्हें तुरंत बताएं। पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने स्थैतिक और उड़न दस्ता टीम प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों तथा पैसा बांटने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी भाष्करानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी समेत स्थैतिक एवं उड़नदस्ता टीमों के प्रभारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें