फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर सागर का प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन

Thu, 08 Nov 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
क्रिकेटर सागर रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत रैलाकोट गांव निवासी सागर सिंह रावत का चयन प्रदेश की अंडर-23 क्रिकेट की 15 सदस्यीय  टीम में हुआ है। सागर वर्तमान में हाईलेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी काशीपुर में प्रशिक्षक लियाकत अली खान से प्रशिक्षण ले रहे हैं। 
विज्ञापन


सागर के पिता प्रकाश सिंह रावत का करीब दो माह पूर्व ही निधन हुआ है। उनकी माता गंगा रावत ने उन्हें ट्रायल में देहरादून भेजा। जिसके बाद उनका चयन 15 सदस्यीय टीम में हुआ है। हाईलेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी के सीईओ संजय ठाकुर ने भी सागर को काफी प्रोत्साहित किया। कोच लियाकत अली खान का कहना है कि सागर में काफी प्रतिभा है। भविष्य में वह उत्तराखंड का नाम रोशन करेगा। 

सागर 14 नवंबर से भुवनेेश्वर (उड़ीसा) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें बिहार, मिजोरम, नागालैंड, असम, सिक्किम की टीमों के साथ खेलेंगे। सागर के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, पंकज बिष्ट, धीरज भट्ट, बालम बिष्ट, मनोज सनवाल, बिट्टू कर्नाटक, ललित लटवाल, मनीष जोशी, दिनेश पंत, राजेंद्र बोरा, भानु तिलारा, संजय वर्मा, कमलेश तिवारी, हेम तिवारी, मनोज पवार, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला आदि ने प्रसन्नता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें