फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन सीज, पांच हजार का वसूला जुर्माना

Fri, 26 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (कौसानी) बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ विमल पांडे ने वाहनों का चेकिंग अभियान शुक्रवार को भी जारी रखा। एआरटीओ ने अभियान के दौरान दो वाहनों को सीज कर 27 वाहनों से पांच हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


ओवर लोडिंग नापने के लिए ट्रकों में खड़िया से भरे बोरों को कांटा लगाकर मापा। अभियान के कारण वाहन चालकों और मालिकों में दिनभर खलबली मची रही।

एआरटीओ पांडे ने बताया कि ट्रक (यूके 02 टीए 0810) के पास फिटनेस सर्टिफिकेट और एक डिलीवरी वाहन के पास कागजात नहीं होने के कारण उन्हें मौके पर ही सीज कर दिया गया।

27 वाहनों का चालान काटकर उनसे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने खड़िया से भरे ट्रकों की जांच पड़ताल की उनमें रखे बोरों को गिनवाया और वजन नापा।
विज्ञापन


उन्होंने चालकों और मालिकों से वाहनों के हर कागजात ओके रखने और ओवरलोडिंग किसी भी हालत में न करने को कहा है। टीम में गोवर्द्धन, हेम चंद्र और राजीव जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें