फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणगूंठ के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 14 Nov 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेयजल टैंक सुधारने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत नारायणगूंठ के लिए बनी पीने के पानी की टंकी और लेक्सूना मुख्य जलस्रोत का सुधार न होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। लंबित समस्याओं का समाधान न होने से ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ सोमवार से गांव में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन सोमवार को ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी और प्रकाश चंद्र पांडे क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने एक सूत्री मांग पूरी हुए बिना आंदोलन से पीछे न हटने का एलान किया। 

आंदोलनस्थल पर हुई सभा को संबोधित करती हुई ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव की पेयजल योजना की टंकी पिछली बरसात में ध्वस्त हो गई थी। टंकी में पानी न रुकने के कारण ग्रामीणों को पीने के साफ पानी के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लेक्सूना जलस्रोत की हालत भी खराब है।
विज्ञापन


दोनों के पुनर्निर्माण के लिए पेयजल संस्थान से कई बार मांग कर दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। दूर से पानी लाने में जहां ग्रामीणों का काफी समय बर्बाद हो रहा है। वहीं दूषित पानी पीने से बीमारी फैलने की आशंका है। वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में रेखा पांडे, नीमा पांडे, पुष्पा पांडे, विमला पांडे, नीलम, सरस्वती, पांडे, बलवंत सिंह, ममता, पुष्पा, मुन्नी पांडे आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें