फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में किया मूर्ति का अनावरण

Mon, 14 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में किया मूर्ति का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर के पास सरयू-गोमती संगम पर स्थापित 35 फीट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का दो दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को हवन-यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। सरयू संगम पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने डॉ. रमेश कांडपाल के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी धार्मिक अनुष्ठान किए।
विज्ञापन


उन्होंने एक पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनोज ओली, सुबोध लाल साह, कुंदन परिहार, शिव सिंह बिष्ट, खड़क सिंह टंगड़िया, गोविंद टंगड़िया, दीपक गस्याल, विशाल नेगी, हरीश मेहरा, आदर्श कठायत, गौरव दास, राजेंद्र परिहार आदि थे। इधर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बागेश्वर के सरयू-गोमती संगम पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिर में पूजा, अर्चना की। विभिन्न घरों में लोगों ने तुलसी व्रत का उद्यापन भी किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें