फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहायों की पीड़ा देख, बच्चों का भी दिल पसीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के इस काल में तमाम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। असहाय लोगों की पीड़ा को देखकर बच्चों का दिल भी पसीज रहा है। बागेश्वर के दो भाई-बहनों ने अपना गुल्लक तोड़कर जमा पूंजी जरूरतमंदों के राशन के लिए दे दी।
विज्ञापन

बागेश्वर की एक बच्ची ओजश्विनी पांडेय और उसके भाई कृष्णा पांडेय ने अपने गुल्लक में जमा की गई 1500 रुपये की धनराशि जरूरतमंद लोगों के राशन के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दी है। बच्चों ने अपने पिता जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय से प्रभावित होकर गुल्लक में जमा पूंजी असहाय लोगों के भोजन के लिए दी। संस्था के सचिव अपने वाहन से लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें