बागेश्वर/कांडा। माणा कभड़ा गांव में तीन मई को शौच के लिए मां के साथ बाहर आए चार वर्षीय मासूम को तेंदुए उठाकर ले जाने वाले लैपर्ड को वन विभाग की टीम अभी तक नहीं पकड़ पाई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वन विभाग ने तेंदुए का पता लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खोदाई शुरू कर दी है। इसके बाद पग चिह्न से उसकी गतिविधि का पता चल सकेगा।
तेंदुए को पकड़ने के लिए चार मई से माणा कभड़ा गांव में नैनीताल से ट्रैंकुलाइज करने आई विशेषज्ञों की टीम जुटी हुई है। यहां तीन पिंजरे लगाए हैं, लेकिन वन्यजीव पिंजरों के आसपास नहीं फटक रहा है।
10 ट्रैप कैमरों में भी अभी तक कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जल्द तेंदुए को नहीं पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद