एसडीएम फिंचा राम चौहान ने आपदा प्रभावित कफलखेत, मजियाखेत, सैंज द्वितीय, बड़ेत पालनीकोट गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कफलखेत में निर्माणाधीन सड़क, त्यूनरा गधेरे से हुई क्षति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बरसात आने वाली है। दैवी आपदा प्रबंधन योजना के सुरक्षा के शीघ्र पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
एसडीएम चौहान ने गांव में घूमकर सभी संवेदनशील स्थलों को देखा। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बरसात में त्यूनरा गधेरा उफान पर बहता है, जिससे सैंज गांव में पानी भर जाता है। जल निकास की ठोस व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण डरे रहते हैं। इसी तरह निर्माणाधीन कफलखेत सड़क का मलबा बहकर इसके आसपास के घरों की ओर आ जाता है।
जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। लोग रात में ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। उन्होंने एसडीएम से जल निकास, सुरक्षा के शीघ्र पुख्ता उपाय करने की मांग की। एसडीएम के साथ तहसीलदार पदम सिंह मेहरा, पटवारी जगदीश परिहार थे।
वहां कनिष्ठ ब्लाक उप प्रमुख सुनीता टम्टा, ग्राम प्रधान मजियाखेत मंजू बिष्ट, कफलखेत इंद्रा देवी, सैंज अनीता टम्टा, पार्वती टंगड़िया, हयात सिंह मेहता, प्रताप सिंह गढ़िया, हंसी देवी, ज्येति वर्मा, महेश तिवारी, जय दत्त जोशी आदि थे।