फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने उडखुली गांव भांग की खेती नष्ट कराई 

Fri, 15 Sep 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ के सुदूरवर्ती गांव में एसडीएम ने भांग की खेती की नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम ने सुदूरवर्ती गांव उडखुली में भारी मात्रा में खेतों में तैयार भांग की खेती नष्ट करा दी। भांग की खेती करने वालों को हिदायत दी कि भविष्य में यदि फिर इस तरह की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सुंदर सिंह राजस्व पुलिस की टीम के साथ उडखुली गांव पहुंचे। टीम ने यहां के खेतों में तैयार भांग की खेती को नष्ट कर दिया। काश्तकारों को भविष्य में भांग की खेती न करने की हिदायत भी दी।

उनके साथ तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, पटवारी संजय कुमार आदि थे। बता दें कि पहाड़ के अधिकांश गांवों में भांग की खेती होती है। किसान भांग के दानों का प्रयोग चटनी बनाने के लिए जबकि भांग की लकड़ी के रेशों की डोरी बनाते हैं। कुछ लोग भांग के पेड़ों से नशे के लिए चरस भी निकालते है। दीगर है कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य में भांग की खेती को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यकाल में कारगर कदम उठाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें