गरुड़ के सुदूरवर्ती गांव में एसडीएम ने भांग की खेती की नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम ने सुदूरवर्ती गांव उडखुली में भारी मात्रा में खेतों में तैयार भांग की खेती नष्ट करा दी। भांग की खेती करने वालों को हिदायत दी कि भविष्य में यदि फिर इस तरह की कोशिश की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को एसडीएम सुंदर सिंह राजस्व पुलिस की टीम के साथ उडखुली गांव पहुंचे। टीम ने यहां के खेतों में तैयार भांग की खेती को नष्ट कर दिया। काश्तकारों को भविष्य में भांग की खेती न करने की हिदायत भी दी।
उनके साथ तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, पटवारी संजय कुमार आदि थे। बता दें कि पहाड़ के अधिकांश गांवों में भांग की खेती होती है। किसान भांग के दानों का प्रयोग चटनी बनाने के लिए जबकि भांग की लकड़ी के रेशों की डोरी बनाते हैं। कुछ लोग भांग के पेड़ों से नशे के लिए चरस भी निकालते है। दीगर है कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य में भांग की खेती को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यकाल में कारगर कदम उठाए थे।