फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़े 17 वाहन

Sat, 07 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम केएस टोलिया ने तहसील क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल की है। इसके तहत उन्होंने भराड़ी बाजार समेत आसपास से 17 वाहनों के कागजात कब्जे में लेकर उन्हें चालान के लिए एआरटीओ के पास भेज दिया। एसडीएम ने भराड़ी, शामा स्थित विदेशी मदिरा की दो दुकानों में छापा मारा। इन दुुकानों में मूल्य सूची नहीं लगी थी। इसलिए उन्होंने दोनों दुकानों के चालान के लिए जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से भराड़ी की यातायात व्यवस्था सुधारने और शराब की दुकानों में हो रही ओवररेटिंग को रोकने की मांग की थी। जिस पर एसडीएम टोलिया ने शुुक्रवार को भराड़ी बाजार में यातायात के नियमों की अनदेखी कर रहे 17 वाहन चालकों के कागजात कब्जे में लेकर उन्हें चालान के लिए एआरटीओ के पास भेज दिया।

उन्होंने चालकों से कहा कि वह यातायात के नियमों का पालन करें और कहीं भी जाम न लगने दें। पकड़ में आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी मुस्तैदी के निर्देश दिए। एसडीएम ने भराड़ी, शामा में शराबकी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुुुकानों में रेट लिस्ट न लगाने पर दोनों दुकानों के चालान के लिए जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखा। कहा कि ओवररेटिंग कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें