उप जिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट के नेतृत्व में शनिवार को नगर पंचायत कर्मियों ने भराड़ी बाजार में पॉलीथीन, थर्माकोल पत्तल और गिलास के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पॉलीथीन की कुछ थैलियां मिलने पर उसनेेेे आरोपियों से दो हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
एसडीएम ने कुछ व्यापारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एसडीएम ने होटल ढाबों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने होटलों में सफाई रखने और घरेलू गैस का किसी भी हालत में व्यावसायिक उपयोग नहीं करने को कहा। सरकारी गल्ले की दुुकानों के निरीक्षण के दौरान बिक्री रजिस्टर का निरीक्षण किया। रजिस्टर को सही रखने के निर्देश दिए। टीम में तहसीलदार पीएस बिष्ट और नगर पंचायत कर्मी शामिल थे।