फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में बढ़ेगा तीसरी आंख का दायरा

Thu, 21 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए जगह-जगह कैमरे लगवाने की तैयारी चल रही हैं। अस्पताल का चप्पा चप्पा अब तीसरी आंख की निगरानी में रहेगा। पहले से ही परिसर में 32 कैमरे लगे हैं। अब 16 नए कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि कैमरे से जिला अस्पताल में स्टाफ की उपस्थिति के साथ उनकी गतिविधि, सफाई, गार्ड की उपस्थिति, चिकित्सकों का आचरण, परिसर में अवांछित गतिविधियों, संदिग्धों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इसका नियंत्रण कक्ष सीएमएस कार्यालय में होगा।


पहले से लगे आठ कैमरे खराब
बागेश्वर। जिला अस्पताल में लगे आठ कैमरे लंबे समय से खराब हैं। अस्पताल के सुधारीकरण के समय अस्पताल प्रशासन को इन्हें सुधारने की याद आई है। अब इन कैमरों को भी सुधारा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें