फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने की विज्ञान मेले के भव्य आयोजन की तैयारियां

विज्ञापन
बागेश्वर के राइंका मंडलसेरा में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में स्वनिर्मित मॉडल दिखाते बाल वैज्ञ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा में अनुभव आधारित विज्ञान कार्यशाला जारी है। कार्यशाला के तीसरे दिन बाल वैज्ञानिकों ने सोमवार को आयोजित होने वाले विज्ञान मेले को लेकर तैयारियां की। आज सोमवार को होने वाले विज्ञान मेले में 80 बाल वैज्ञानिक स्वनिर्मित 35 विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला प्रभारी व विज्ञान समन्वयक डॉ. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। तीन दिनों के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल निर्माण की बारीकियां सीखीं। मॉडल के माध्यम से विज्ञान के विविध आयामों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान सोलर बल्ब, चुंबकीय ट्रेन, कीलों का संतुलन, प्रकाश का अपवर्तन, आंख की कार्यप्रणाली आदि पर आधारित मॉडल तैयार किए। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले विज्ञान मेले में 300 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। वहां पर प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल, मोहन सिंह धामी, मनोज खोलिया, शिवानंद दुबे, कमलेश जोशी, पूरन भट्ट, राकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें