फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में विज्ञान प्रदर्शनी

Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में एक सप्ताह तक चली विज्ञान प्रोजेक्ट वर्क की कार्यशाला संपन्न हो गई। पर्यावरण सुरक्षा विषय पर तैयार प्रोजेक्ट को पहला पुरस्कार मिला। प्रायोगिक कार्यशाला का समापन क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि असली शिक्षा किताबों को रटना नहीं बल्कि विषय की समझ उत्पन्न करना है। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन भी किया। बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा, मृदा संरक्षण, संतुलित आहार, ऊर्जा के स्रोत, बीमारियों से सुरक्षा, विद्युत उत्पादन जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। पर्यावरण सुरक्षा को पहला, मृदा संरक्षण को दूसरा, विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट को तीसरा स्थान मिला।

सभी को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के प्रबंधक मथुरा दत्त पांडेय ने कहा कि स्कूल बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष घनानंद जोशी ने स्कूल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डायट के प्राचार्य केवलानंद कांडपाल, हरीश पांडेय, गौरव पंत, उमेश जोशी, डॉ. आशा तिवारी, जानकी पाठक, प्रशांत पांडेय, शुभम साह, एनडी पांडेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें