फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी वज्यूला, कौसानी स्कूल में तोड़फोड़

Tue, 26 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
स्कूलों में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। अराजक तत्वों ने पदम सिंह परिहार जीआईसी वज्यूला और प्राइमरी स्कूल कौसानी के ताले तोड़कर कक्षा कक्षों में तोड़फोड़ कर दी। प्रधानाचार्य केके पाठक ने बैजनाथ थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र परिहार और समाजसेवी त्रिलोक बुटोला ने भी कॉलेज के दरवाजे, बल्ब तोड़ने की निंदा की है।
विज्ञापन


वहीं कौसानी में पेयजल टैंक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाध्यापिका ने कौसानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रविवार की रात अज्ञात अराजक तत्वों ने प्राइमरी स्कूल कौसानी के ताले तोड़कर कमरे में रखी कुर्सी, ब्लैकबोर्ड सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। बच्चों को सिखाने के लिए दीवार पर लगाए गए चार्ट भी फाड़ दिए। स्कूल में बने शौचालय के दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

इस घटना की जानकारी सोमवार को स्कूल खुलने पर हुई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमा खर्कवाल ने कौसानी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस अराजक तत्वों का पता लगाने में जुटी है। स्कूल में की गई तोड़फोड़ की घटना से अभिभावकों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों ने अराजक तत्वों का शीघ्र पता लगाकर दंडित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें