आंगनबाड़ी वर्करों ने की नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
गरुड़ (बागेश्वर) आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मचारियों को एक समान मानदेय मांगा है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष भगवती जोशी, विमला कोहली, नीमा गोस्वामी, ममता रावत, प्रतिभा आदि महिलाएं शामिल थी। वहीं कांग्रेस नेता सज्जनलाल टम्टा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन दिया।