बागेश्वर के राइंका खाती के विद्यार्थी ऐसे बदहाल रास्ते से होकर पहुंचते हैं स्कूल। संवाद न्यूज ए?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका खाती के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए रोजाना मशक्कत करनी पड़ रही है। राइंका खाती में वाछम के छात्र-छात्राएं भी पढ़ने आते हैं। वाछम से स्कूल तक की दूरी करीब दो किमी है। गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणाधीन सड़क के मलबे से पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त है।
पुल के समीप रास्ता पूरी तरह से टूटा है। बदहाल हो रहे रास्ते के कारण छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीणों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीण राजू दानू ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क मलबे से पटी है। पूर्व में सड़क कटान का मलबा पैदल रास्ते पर गिरा है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को रोजाना जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
इधर, पीएमजीएसवाई के ईई अनिल कुमार ने कहा कि निर्माणाधीन मोटर मार्ग के मलबे से पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसे ठीक करवाया गया है। बारिश के कारण पुल के समीप मार्ग क्षतिग्रस्त है। जिसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।