फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट की आरजा ने दिल्ली में जीती टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन
नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करतीं टेनिस प्रतियोगिता की विजेता आरजा तिरुवा। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के तिरुवाण की आरजा तिरुवा ने दिल्ली में टेनिस प्रतियोगिता जीती है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पश्चिम बंगाल की प्रतियोगी को हराया।
विज्ञापन

आरजा तिरुवा ने अंडर-12 आयु वर्ग की अखिल भारतीय टेनिस संघ की चैंपियनशिप सिरीज के एकल वर्ग में खेलते हुए शानदार खेल दिखाया। ढाई घंटे तक चले फाइनल मुकाबले में उन्होंने पश्चिम बंगाल की शफीसा वानी को 3-6, 6-4,7-5 के अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता 11 से 15 जुलाई तक चली। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि आरजा की शुरुआती शिक्षा एंजल एकेडमी और प्राथमिक विद्यालय कपकोट से हुई। जिसके बाद वह अपने पिता कृष्ण चंद्र तिरुवा के साथ दिल्ली चले गई। दिल्ली में वह पढ़ाई के साथ टेनिस का प्रशिक्षण लेती हैं। उनके पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं और अपनी बेटी को बड़ी टेनिस खिलाड़ी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें