बागेश्वर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती से पूर्व पुलिस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर कोतवाली कौसानी और थाना कांडा पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया।
बुधवार को झिरौली पुलिस ने विवेकानंद इंटर कॉलेज, काफलीगैर के छात्रों को पुलिस स्टेशन का भ्रमण कराकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। साइबर सेल प्रभारी निर्मला पटवाल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड और व्हाट्सएप हैकिंग जैसे साइबर खतरों से बचाव और नशे से दूर रहने की जानकारी भी दी। संवाद