फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों की बिखरी छटा

Tue, 14 Apr 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल गोलना के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की अद्भुत छटा बिखेरी। इस दौरान मौजूद विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश शाही ने स्कूल के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
विज्ञापन


स्कूल प्रांगण में विधायक फर्स्वाण ने कहा कि जीवन में स्पर्धा बढ़ती जा रही है। उन्होंने बच्चों से अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने विधायक निधि से कंप्यूटर कक्ष बनवाने, एक एलसीडी, दो कंप्यूटर मशीनें दिलाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने पुस्तकालय में पुस्तकों के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उपप्रमुख ने स्कूल के सौंदर्यीकरण के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। खंड शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शिक्षकों को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। प्रधानाध्यापक उमेश ऐठानी ने सभी का स्वागत कर वार्षिक आख्या पढ़ी। एनपीआरसी असों के समन्वयक दयाल चंद्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहां ग्राम प्रधान दरवान कपकोटी, कलावती जोशी, किरन साह, दीवान मेहता समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पदाधिकारी, अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें