कांडा/बागेश्वर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी 26 अप्रैल को राजभवन में होने वाले सम्मान समारोह में महिला सशक्तीकरण विषय पर व्याख्यान देंगी। करीब छह मिनट के कार्यक्रम में वह अपने कार्यों और अनुभवों को साझा करेंगी। राजभवन से बुलावा आने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गई हैं।
सविता नगरकोटी राजनीति के अलावा समाजसेवा में भी काफी सक्रिय है। वह लंबे समय से कांडा क्षेत्र की निराश्रित महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने अब तक 15 महिलाओं के दस्तावेज बनाकर पेंशन दिलवाने में मदद की है। वह अपने खर्च से भी निराश्रित महिलाओं और बच्चों की समय-समय पर मदद करती हैं। नगरकोटी ने बताया कि उन्हें राजभवन से राज्यपाल के अनुसचिव जीडी नौटियाल ने आमंत्रण पत्र भेजा है। सम्मान समारोह राजभवन में 11 बजे से होगा। इसी कार्यक्रम में उन्हें भी व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। बताया कि वे कांडा से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई हैं। सोमवार को देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।