फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनों को आग से बचाने पर दिया जोर

Wed, 08 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
forest fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राइमरी स्कूल हड़बाड़ में मंगलवार को वनाग्नि गोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने वनों को आग से बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वनों में आग लगने से अमूल्य वन संपदा जलकर नष्ट हो जाती है। वनाग्नि से जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों से सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु के दस्तक देते ही वनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती है।
विज्ञापन


वनाग्नि से जहां अमूल्य वन संपदा नष्ट हो जाती है वहीं पशुओं के प्राकृतिक आवास भी जल जाते हैं। लोगों को वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग को सहयोग करना चाहिए। वन रक्षक गंगा रावत, केवलानंद ने वनों को आग से बचाने के उपाए बताए। इस दौरान भगवती देवी, रंजना देवी, हंसी देवी, तुलसी देवी, रतन राम, केवलानंद पांडे, गंगा सिंह रावत, तेज राम, राम सिंह, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें