फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल बचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी: गढ़िया

विज्ञापन
कपकोट के विकास खंड सभागार में हुई वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में मौजूद विधायक और अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विकास खंड सभागार में ब्लॉक स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने वनों को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास को जरूरी बताया। उन्होंने वन विभाग और वन पंचायतों के प्रतिनिधियों से जंगलों को आग से बचाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में संवेदनशील 51 वन पंचायतों को चेक भी बांटे गए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद जंगलों को बचाने के में सफलता नहीं मिल रही है। उन्होंने वन पंचायत के प्रतिनिधियों से वनों को बचाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने को कहा। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने भी जंगलों को बचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा। विधायक गढ़िया ने संवेदनशील वन पंचायतों को प्रति पंचायत 10 हजार से 51 हजार रुपये के चेक बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने की। वहां पर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, दयाल सिंह ऐठानी, डीएफओ हिमांशु बागरी, एसडीएम पारितोष वर्मा, तहसीलदार पूजा शर्मा, रेंजर विजय मेलकानी, शंकर दत्त पांडेय, हृदयेश परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें