फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू पुल की मरम्मत

Thu, 28 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग रानीखेत डिवीजन ने नगर के सरयू पुल के लिंटर में हुए गड्ढे को भरने का काम किया, जिस कारण पुल पर यातायात दिनभर बाधित रहा। पुल से होकर कांडा, चौकोड़ी, पिथौरागढ़ और धारचूला जाने वाले वाहन आरे-मंडलसेरा से होकर गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि वर्ष-1962 में निर्मित सरयू पुल के लिंटर में गड्ढे बनते जा रहे हैं, जिससे हादसे का अंदेशा बना रहता है। एनएच के सहायक अभियंता हितेश कांडपाल और कनिष्ठ अभियंता अजयपाल सिंह निराला की देखरेख में मंगलवार को पुल पर मरम्मत का काम शुरू किया गया।

अभियंताओं ने बताया कि वर्षों पूर्व बने पुल का लिंटर कमजोर हो गया है। पुल में एक साथ स्लैब डालने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव दे दिया गया है। बजट की व्यवस्था होने पर पुल पर एक साथ स्लैब डलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें