फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में बनेंगे 20 लाख के चार घाट

Thu, 18 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर के समी सरयू में 20 लाख की लागत से चार घाटों का निर्माण होगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से टेंडर हो चुके हैं। घाटों के बनने से स्थानीय जनता के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि सरयू और गोमती संगम में तो घाट बने हैं, परंतु नुमाइशखेत की ओर अभी तक घाटों का निर्माण नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए नगरपालिका ने इस स्थान पर चार घाटों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया।

इसके निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से 20 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगरपालिका ने टेंडर लगा दिए हैं। इन घाटों के निर्माण के साथ ही नगरपालिका सरयू संगम के ठीक सामने गिरने वाले नाले को भी नीचे की ओर डायवर्ट करेगी। इससे संगम स्थल साफ सुथरा रह सकेगा।
विज्ञापन


 सरयू नदी में नुमाइशखेत की ओर पांच-पांच लाख की लागत से चार घाटों का निर्माण किया जाएगा। चारों घाट आपस में ज्वाइंट रहेंगे। इसके टेंडर हो गए हैं। शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- ईश्वर सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें