फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में बहे एक बच्चे का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 05 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
सव को नदी से निकालते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की देर शाम सरयू नदी में बहे एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। एसडीआरएफ व पुलिस जवानों द्वारा देर शाम तक नदी में ढूंढ खोज करने के बाद भी नदी में बहे बच्चे का पता नहीं चल सका। 
बृहस्पतिवार की देर शाम नदी किनारे खेल रहे 10 वर्षीय राहुल पुत्र गोविंद राम और 11 वर्षीय आशीष पुत्र अनिल कुमार सरयू नदी में बह गए थे। बच्चों के बहने की सूचना के बाद फायर व पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने बागनाथ मंदिर के समीप बीच घाट पर आशीष का शव देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने शव निकालने के प्रयास किए लेकिन तेज बहाव के कारण काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद भाजपा नेता दीपक कन्नौजिया के नेतृत्व में जवानों ने आशीष के शव को किनारे निकाला। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृत बच्चे का सरयू घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। नदी में बहे दूसरे बच्चे राहुल की खोजबीन के काम में एसडीआरएफ के जवानों की टीम जुटी हुई है। नदी में बहे दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएम बीएस मनराल, एसपी सुखवीर सिंह, एसडीएम फिंचाराम चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें