फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर ने हमला कर तीन ग्रामीणों को किया घायल

Thu, 04 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर के अमसरकोट में जंगली सुअर ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। हमले में घायल तीनों ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गुरुवार की देर शाम अमसरकोट निवासी हेमंत सिंह, प्रकाश सिंह और गोविंद सिंह बाजार से घर को जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर के हमले में कमर व पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास लोगों के शोर मचाने पर सुअर भाग गया। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों को देखा। सभी घायलों को विभाग की ओर से मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया। वन पंचायत सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, ग्राम प्रधान गिरीश टंगड़िया, रेंजर प्रयाग दत्त भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें