फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तप्तकुंड और भद्रतुंग में लगा मेला

Sun, 22 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सरयू में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा, भक्तिपूर्वक मनाई गई। श्रद्धालुओं ने नगर के पौराणिक बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में पूूजा कर नए अनाज से बना प्रसाद अपने आराध्य को अर्पित किया। कपकोट के तप्तकुंड, भद्रतुंग में मेला लगा। श्रद्धालुओं ने शिव, पार्वती समेत अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों समेत पतितपावनी सरयू की पूजा की। कई लोगों ने पवित्र सरयू के किनारे पितृ तर्पण, श्राद्ध किया। श्री श्री 1008 काशिल देव मंदिर में श्रद्धालुओें ने नए अनाज से बना प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन


पुजारी गिरीश चंद्र उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। वहां बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह कपकोटी, गोविंद गढ़िया, महिमन कपकोटी, नारायण कपकोटी, दलीप कपकोटी, ललित कपकोटी आदि थे। निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र शमणधाम बिलौनासेरा की ओर से केंद्र में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

वक्ताओं ने लोगों से गौतम बुद्ध के विचारों को आत्मसात करने को कहा। बच्चों ने बुद्ध प्रार्थना का पाठ किया। इस दौान वृक्षप्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने पौधरोपण किया। उन्होंने पहरू पत्रिका का भी विमोचन किया। वहां कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश पर्वतीय, रेखा दानू, मदन सिंह नेगी, पंकज कुमार, मीनाक्षी टम्टा, नंदन कोहली, चंपा देवी, रवींद्र कोहली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें