फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के टॉपर्स के 96 फीसदी अंक 

Sun, 22 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सीबीएसई 12वीं के टॉपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो गया। बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव मिश्रा और जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र हिमांशु दफौटी 96-96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से जिले में टॉपर रहे। टॉपर अभिनव मिश्रा और हिमांशु दफौटी इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय कौसानी के छात्र विवेक गोस्वामी ने 92.7 प्रतिशत, महर्षि विद्या मंदिर बिलौना की छात्रा  पलक रस्तोगी ने  88.40 प्रतिशत अंक, राजीव नवोदय विद्यालय की छात्रा कुमारी रेखा ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जिले के सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूलों में मिठाई बांटी गई। सुबह से ही परीक्षा परिणामों को लेकर उत्साहित अधिकांश छात्र-छात्राओं ने स्कूल में ही इंटरनेट पर परीक्षा परिणाम देखे। 
विज्ञापन


स्कूल                            छात्र नाम    सर्वाधिक अंक
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल    अभिनव मिश्रा    96 प्रतिशत
जवाहर नवोदय स्कूल    हिमांशु दफौटी    96 प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय कौसानी    विवेक गोस्वामी    92.7 प्रतिशत
महर्षि विद्या मंदिर बिलौना    पलक रस्तोगी    88.40 प्रतिशत
राजीव नवोदय विद्यालय    कुमारी रेखा    83 प्रतिशत 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें