फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत की राज्यस्तर प्रतियोगिता जीती

Wed, 04 Nov 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से महाजन भवन हरिद्वार में एक, दो नवंबर को हुई राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के कुल छह में इस जिले के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। तीन प्रतियोगिताओं में राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के पंकज पांडे ने श्लोकोच्चार में पहला, इसी विद्यालय के बच्चों ने नाटक मेें तीसरा जबकि कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नृत्य में दूूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के साथ टीम के साथ गए हरिद्वार गए प्रतियोगिता के जिला संयोजक, राजकीय इंटर कालेज के वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने बताया कि राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के संस्कृत श्लोकोच्चार में राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के पंकज पांडे ने पहला, संस्कृत नृत्य प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड के बच्चों ने दूसरा जबकि संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राजीव नवोदय विद्यालय बहुली के छात्र-छात्राओं ने तीसरा स्थान पाया।

अव्वल बच्चों को शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पुरस्कृत किया। बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायकों में चंदन राम दास, ललित फर्स्वाण, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, डीएम बीएस मनराल, सीईओ आरसी आर्य, डीईओ माध्यमिक जगमोहन सोनी, बेसिक आकाश सारस्वत, प्रतियोगिता के सह संयोजक डॉ. नीलेेश कुमार, कंट्रीवाइड की प्रधानाचार्यों में डॉ. आशा तिवारी, राधेश्याम, डॉ. ललित तिवारी, दीप्ति कठायत, ममता रावल, माया बड़शीला, हेम पांडे आदि ने खुशी जताई। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें