शिक्षकों के लिए प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज सनगाड़ में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। शिक्षक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने शिक्षकों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बुधवार सुबह सनगाड़ और बास्ती के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने राइंका कांडा तहसील का दुर्गम क्षेत्र का है। विद्यालय में ग्राम पंचायत सनगाड़, बास्ती, द्वारी, थुमा आदि गांवों के बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। वहां इस समय 102 बच्चे पंजीकृत हैं। हाइस्कूल का परीक्षाफल आने पर छात्र संख्या और भी बढ़ जाएगी। विद्यालय में प्रधानाचार्य, एलटी के तीन, प्रवक्ता के पांच लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद लंबे समय से खाली हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हो गई है। शासन और शिक्षा विभाग से खाली पदों को भरने की कई बार मांग कर दी गई है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने डीएम से रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती कराने की मांग की है। प्रदर्शन और सभा करने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल सिंह, ग्राम प्रधन बास्ती दीपा देवी, सनगाड़ आनुली देवी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह, प्रधान पति बास्ती देवेंद्र सिंह, सनगाड़ बहादुर सिंह, इंद्रा, भावना, उमा, बसंती देवी, मोहन सिंह मेहता आदि थे।