फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन की जीत पर संघर्ष वाहिनी ने बांटी मिठाई

Mon, 27 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन की सफलता की खुशी में उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौक बाजार में मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि यह सफलता देश के युवाओं और छात्र शक्ति की बड़ी जीत है। जब भी सरकारें छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास करेंगी, युवा सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे।
जिला प्रवक्ता अंकुर उपाध्याय ने कहा कि यह जीत केवल विद्यार्थियों की नहीं बल्कि उन परिवारों की भी है जो हर परिस्थिति में बच्चों के साथ खड़े रहे। वहां संरक्षक रमेश कृषक, नवनीत बिष्ट, नीरज मनवाल, वीरेंद्र नेगी, अंकित नगरकोटी, रिजवान खान, मोनिश खान और प्रदीप पिल्खवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें