फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता, नेहा विजेता, किरन और अंजलि रही उप विजेता

Mon, 03 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय 13 और 15 वर्ष तक के बालक और बालक वर्ग की  बैडमिंटन प्रतियोगिता में संगीता और नेहा विजेता और किरन और अंजलि उप विजेता रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य दंडाधिकारी चंद्रमणि राय ने विजेताओं में पुरस्कार वितरित किए। सीजेएम ने युवाओं से कहा कि वह पढ़ाई के साथ ही खेलों पर भी खास ध्यान दें। खेल के जरिए भी मंजिल भी पाई जा सकती है।

इंडोर स्टेडियम में हुई इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना बेहत्तर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीजेएम राय ने कहा कि निरंतर अभ्यास करने से हर कठिन काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों से जहां अच्छा स्वास्थ्य बनता है वहीं बुद्घि का भी विकास होता है। खेल हमें अनुशान में रहने का पाठ भी सिखाते है।

उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि सीनियर डिवीजन राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेलों का आज अंतरराष्ट्रीय महत्व है।

 खेल के जरिए भी जीवन का असली लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अजय चंदोला ने किया। यहां जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, अनिल कार्की, जिज्ञासु पंत, चंदन कोरंगा, जुवैद अहमद आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें