फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में धरना और अनशन की चेेतावनी

Mon, 03 Aug 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज बाजीरौट की तीन मांगों को लेकर ग्रामीणों का यहां चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में भाजपा नेताओं ने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान न हुआ तो डीएम कार्यालय में धरना और अनशन शुरू किया जाएगा। 

 राजकीय इंटर कालेज बाजीरौट के प्रागंण में रविवार को सतीश जोशी, राजेश भंडारी, गणेेश राम, दीवान राम और मनोज राम क्रमिक अनशन पर बैठे।

आंदोलनस्थल पर पहुंचकर पूर्व दर्जाधारी मंत्री और भाजपा के युवा नेता भूपेश उपाध्याय ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन


 इसके अलावा भवन और चहारदीवारी बनाने की ओर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। आंदोलनस्थल पर आज तक न तो विधायक आए और न ही डीएम साहब ने आने की जहमत उठाई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का हल शीघ्र नहीं निकला तो जिलाधिकारी कार्यालय में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

समर्थन में बसंती देवी, गंगा, लीला, रेखा, सरूली, शीला, सोनी देवी, बसंत राम, मथुरा दत्त और राजेंद्र भंडारी बैठे। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, महांमत्री प्रशांत नगरकोटी, उपाध्यक्ष दिनेश मेहता, एडवोकेट भगवत धपोला और हीरा सिंह कर्म्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें