फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानीउडियार-रावतसेरा सड़क की हालत खस्ता 

Thu, 27 Jul 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
कांडा-सानीउडियार सड़क का हाल कुछ इस तरह हो गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अटल आदर्श ग्राम योजना के तहत बनी कांडा-सानीउडियार-रावतसेरा सड़क के किमी 27 के पास खातीगांव और महतगांव तक के हिस्से की हालत काफी खराब हो चुकी है। कीचड़ और गड्ढे में तब्दील इस सड़क पर वाहन चलाना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा कई बार मांग किए जाने के बाद भी लोनिवि ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 


कांडा-सानीउडियार-रावतसेरा सड़क के किमी 27 के खातीगांव और महतगांव तक बनी सड़क का लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क के कीचड़ से सना होने और उसमें पानी भरने से इस पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


खातीगांव, बगराटी, भंडारीगांव, नरगोली, ठांगा, चंतोला, देवतोली, सिमायल आदि गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए तीन से पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इसके अलावा रसोई गैस की गाड़ी भी गांवों में नहीं आ पा रही है।

वाहन के नहीं आने से उपभोक्ताओं को एक रुपये प्रति सिलेंडर अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। वहीं कुलूर नदी पर नाबार्ड के सहयोग से बने पुल की सड़क पर भी दरार आ गई है। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत ने लोनिवि से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने और डामरीकरण की मांग की है।

उन्होंने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करनेे की चेतावनी दी है। इधर, लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने बताया कि संबंधित जेई से जानकारी लेकर सड़क के सुधारीकरण की कार्ययोजना तैयार कर जल्द मरम्मत कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें