फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में शिशु मंदिर बागेश्वर का दबदबा

Sun, 23 Sep 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ईनाम के साथ शिशु मंदिर के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित तीन दिवसीय बौद्धिक और खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

शिशु मंदिर टनकपुर में आयोजित प्रतियोगिता में ललिता दानू ने 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में प्रथम स्थान और 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। लक्ष्मी टंगड़िया ने जूनियर वर्ग 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राथमिक वर्ग में सुमित दफौटी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। धीरज पालनी ने गोला फेंक में प्रथम और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर कला प्रतियोगिता में हर्षित तिवारी प्रथम रहे। 100 मीटर और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद में विक्रम सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने प्रांतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बच्चों को बधाई दी। व्यवस्थापक विजय वर्मा, भुवन पांडे, लीलाधर उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, नीरज पंत, प्रकाश जोशी, ताराशंकर पाठक,सतीश जोशी, गोपाल कोठारी, मीना तिवारी, नंदी रावत ने बच्चों और शिक्षकों की तैयारी की सराहना की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें