फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें : डीएम 

Sun, 23 Sep 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बैठक लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के चालान करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पॉलिथीन पर अंकुश लगाने के लिए नियमित चेकिंग की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि व्यापार मंडल के साथ मिलकर पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं। जो लोग इस अभियान में अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करें। कहा ईओ नगरपालिका ऐसे परिवारों की सूची बनाएं जो जैविक  व अजैविक कूड़ेदान का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

परिवहन अधिकारी, सैल टैक्स व पुलिस विभाग भी बाहर से आने वाली गाड़ियों की  नियमित चेकिंग करें। पर्यटन विभाग समन्वय बनाकर ट्रेकिंग रूट व पर्यटक स्थलों पर कूड़ा, साफ सफाई व पॉलिथीन  निषेध की जानकारी युक्त साईन बोर्ड पर प्रदर्शित करें।  आजीविका समूह पॉलिथीन निषेध बैग ट्रेकिंग रूट पर बंटवाएं। 
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, डीएफओ आरके सिंह, एसडीएम राकेश तिवारी, कपकोट के रवींद्र बिष्ट, गरुड़ सुंदर सिंह, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, मैनपाल सिंह, डीपीआरओ पूनम पाठक, ईओ राजदेव जायसी आदि थे।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें