फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कहासुनी में ग्रामीण पर हमला, घायल

Tue, 14 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 कमेड़ी कस्बे में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक व्यक्ति ने दूसरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष ने भी चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 
कमेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम कमेड़ी कस्बे में सेरी निवासी नंदन सिंह और विशन राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान विशन राम ने नंदन सिंह पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। इससे नंदन सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंदन सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस मामले में नंदन सिंह की ओर से विशन राम और एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र सिंह के खिलाफ कमेड़ी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी में मामला दर्ज करने के बाद एसआई बची सिंह ने मंगलवार की सुबह आरोपी विशन राम को आईपीसी की धारा 323, 504,506 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पक्ष ने भी इस मामले में नंदन सिंह, भूपाल सिंह, रतन सिंह, दान सिंह के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 323, 504, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच सीओ महेश चंद्र जोशी कर रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम मंगेश घिल्डियाल और एसपी सुखवीर सिंह ने भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें